फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मेला रहेगा सीसीटीवी और पीए सिस्टम से लैस

Tue, 16 Sep 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने 22 सितंबर से शुरू होने वाले सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मेले के संबंध में कलक्ट्रेट परिसर में बैठक की। उन्होंने कहा कि पूरा मेला परिसर क्षेत्र सीसीटीवी और पीए सिस्टम (पब्लिक एड्रेस) से लैस रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने पार्किंग व्यवस्था के दृष्टिगत दस हेक्टेयर जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए। डस्टबिन उच्च गुणवत्ता वाले, स्वच्छ भारत के स्लोगन लिखित लगाए जाएं। इसके साथ ही कर्मचारियों एवं सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाए। साफ-सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने व्यवस्थाओं के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में टीम गठित की गई। एसएसपी आशीष तिवारी ने पुलिस कर्मियों को दायित्व ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम में बड़ी एलईडी लगाई जाए। इस मौके पर सीडीओ सुमित राजेश महाजन, एसपी देहात सागर जैन, एसडीएम बेहट मानवेंद्र सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें