फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एसआईबी ने मारे 246 छापे, वसूला 60 करोड़ रुपये का राजस्व

Sat, 11 May 2024 12:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा कर अपवंचकों के विरुद्ध की गई कार्रवाई रंग लाई है। सहारनपुर जोन में वर्ष 2023-24 में एसआईबी ने 246 फर्मों पर छापे मारकर कर अपवंचकों से 60.04 करोड़ रुपये का कर एवं अर्थदंड वसूला है। जो 2022-23 वर्ष की तुलना में 33 करोड़ रुपये अधिक है।
विज्ञापन

कर अपवंचकों के विरुद्ध राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा प्रवर्तन की कार्रवाई करती है। इसके साथ ही विभाग का सचल दल भी वाहनों की जांच कर जीएसटी अपवंचन के विरुद्ध कार्रवाई करते हैं। सचल दल इकाई दूसरे राज्यों से जुड़े मार्गों पर सामान लदे वाहनों की वाहनों के प्रपत्रों को चेक करती है। प्रपत्र सही नहीं मिलने पर माल को जब्त कर कर अपवंचकों से जीएसटी और अर्थदंड की वसूली करती हैँ। पिछले एक वर्ष में विशेष अनुसंधान शाखा की टीमों ने 246 फर्मों पर छापे मारे। इनसे 31.99 करोड़ रुपये का माल अधिग्रहीत किया, साथ ही इनसे जीएसटी और अर्थदंड के रूप में 60.04 करोड़ रुपये की राजस्व जमा कराया, जबकि इससे पहले वर्ष 2022-23 में 291 फर्मों पर छापे मारकर मात्र 27.19 करोड़ रुपये का राजस्व जमा कराया था। इस बार गत वर्ष के सापेक्ष 120.79 प्रतिशत अधिक राजस्व जमा कराया गया।
सचल दल की कार्रवाई में मिला 26.64 करोड़ रुपये का राजस्व
कर अपवंचकों के विरुद्ध राज्यकर विभाग की सचल दल इकाई द्वारा की गई कार्रवाई के अच्छा रिजल्ट सामने आया है। सहारनपुर जोन में सचल दल की टीमों ने वर्ष 2023-24 में 92351 वाहनों की जांच की। इनमें से 2455 वाहनाें में कर अपवंचन का माल मिला। सचल दल ने 91.53 करोड़ रुपये का माल अधिग्रहित किया और 26.64 करोड़ रुपये कर और अर्थदंड जमा कराया गया। जो वर्ष 2022-23 के सापेक्ष 45.83 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन


वर्जन
वर्ष 2023-24 में 246 कर अपवंचकों के विरुद्ध की गई एसआईबी की कार्रवाई में 60.04 करोड़ रुपये का कर और अर्थदंड वसूला गया। इस अवधि में हुई जांच में 81 फर्जी फर्म मिलीं। बोगस फर्मों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 31.3 करोड़ रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) ब्लॉक की गई।
विज्ञापन

- विजयानंद पांडे, अपर आयुक्त श्रेणी-2 राज्यकर विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें