ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल में शूटिंग चैंपियनशिप में शूटरों ने अचूक निशाना साधा। शूटरों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार को अंबाला रोड स्थित विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक राधाकृष्ण तिवारी, क्षेत्रीय खेल अधिकारी अजय कुमार सेठी, स्कूल के फाउंडर चेयरमैन संजय गर्ग, सचिव रवि सिंघल और वाइस चेयरमैन वाइके गुप्ता ने संयुक्त रुप से किया।
संरक्षक याकूब अहमद के संरक्षण में शूटरों ने प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य डीएम रावत ने अतिथियों को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वीना गुलिया, मीनू शर्मा आदि मौजूद रहे।