फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारे के साथ हुआ श्रीराम कथा का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
भंडारे के साथ हुआ श्रीराम कथा का समापन
विज्ञापन

नकुड़। नगर में महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में चल रही श्रीराम कथा का भंडारे के साथ समापन हो गया।
सरस्वती सत्संग भवन में चल रही श्रीराम कथा में देवी सुदीक्षा ने कथा का अमृत पान कराया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम के चरित्र को जीवन में उतारने का संकल्प कराया। महाशिवरात्रि के पर्व पर उन्होंने देवो के देव महादेव भोलेनाथ की महिमा का गुणगान कर भक्तों को त्याग व तपस्या का महत्व बताया। श्रीराम कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। नाथीराम सिंघल, पुरूषोतम अरोड़ा, सुरेंदर चौहान, हंसराज, मामराज सिंह, सुधीर मिगलानी आदि मौजूद रहे।
उधर, सुबह चार बजे से नकुलेश्वर महादेव मंदिर, झारख़ंड़ मंदिर, तहसील चौक मंदिर आदि मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। शिव भक्तों ने शिवलिंग पर बेल पत्र, दूध, जल, भांग, धतूरा आदि चढ़ाकर मनोकामनाएं पूर्ण होने की मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

--------------------------
धूमधाम से मनाया बोधोत्सव
नकुड़। आयर समाज मंदिर में बोधोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर देव यज्ञ कर विश्व कल्याण व पर्यावरण शुद्धि के लिए चारों वेदों के मंत्रों से आहुतियां दी गई।
विज्ञापन

आर्य समाज मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में रणवीर शास्त्री ने कहा कि बोधोत्सव पर्व मनाने का लाभ तभी है जब हमें भी ज्ञान का बोध हो। धर्मवीर आर्य ने भजनों के माध्यम से शिवरात्रि का महत्व बताया। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान एडवोकेट अभयसिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मंत्री भूपेंद्र आर्य, अनिल आर्य, अमरीश, हरिदत्त आर्य, मांगेराम, पंकज सिंघल, उमेश आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें