फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: श्री राधा वल्लभ मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, 6.13 करोड़ रुपये जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री ने भूमि पूजन कर किया कार्य का शुभारंभ
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

देवबंद। सिद्धपीठ प्राचीन श्री राधा वल्लभ मंदिर (राधा नवरंगी लाल) के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण पर प्रदेश का पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्रालय 6 करोड़ 13 लाख 54 हजार रुपये खर्च करेगा। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मंदिर में भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि प्राचीन धर्मस्थलों की भव्यता को पुन: स्थापित किए जाने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कार्य कर रहा है। देवबंद विधानसभा में प्राचीन श्री मन्केश्वर महादेव मंदिर के बाद अब मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित प्राचीन श्री राधा वल्लभ मंदिर के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण के लिए सरकार से 6 करोड़ 13 लाख 54 हजार रुपये का बजट जारी किया है। इससे प्राचीन मंदिर की भव्यता बढ़ेगी। साथ ही मंदिर में श्रद्धालुओं की आमद में भी बढ़ोतरी होगी। श्री राधा वल्लभ मंदिर सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने राज्यमंत्री को पटका व पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर मंदिर के सेवाधिकारी नवनीत लाल गोस्वामी, नीरज गोस्वामी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, डॉ़ उपेंद्र सिंह, आशुतोष गुप्ता, योगेंद्र गोयल, हुलासराय सिंघल, श्याम कुमार अग्रवाल, राजकिशोर गुप्ता, भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता व यशवंत राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें