सहारनपुर। मोहल्ला चौधरीयान स्थित श्री नंदीश्वर दीप जैन मंदिर का रजत वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। इसके तहत भव्य घट यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रीजी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
मंगलवार को मध्य प्रदेश से आए ब्रह्मचारी प्रदीप पीयूष, पंडित महेश चंद जैन, पंडित चंद्रभान जैन ने पूजा अर्चना कराकर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रभु श्री चंद्र भगवान का अभिषेक किया गया। कार्यक्रम में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य विनय जै व कुबैर बनने का पुण्य अविनाश जैन प्राप्त हुआ। इस मौके पर जैन समाज अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने कहा कि मोहल्ला चौधरियान स्थित जैन मंदिर में आने वाले व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। इस मौके पर संरक्षक चंद्र कुमार जैन ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद श्री दिगंबर जैन मंदिर से घटयात्रा निकाली गई, जो मोहल्ला चौधरियान स्थित मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। इसके पश्चात श्रीजी का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, सचिन जैन, महेंद्र, दीपक जैन, अनिल जैन, ईशान जैन, इंद्र जैन, राजीव जैन, नीरू जैन, मंजू जैन, छवि जैन, राकेश जैन, सतेंद्र जैन, राजीव जैन, अजय जैन, संजीव जैन, दिनेश जैन, प्रकाम जैन, तरुण जैन, मान सिंह जैन मौजूद रहे।
मौहल्ला चौधरियान स्थित जैन मन्दिर से निकली कलश यात्रा में शमिल जैन समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR