रामपुर मनिहारान जैन बाग में कार्यक्रम में नृत्य करते इंद्र-इंद्राणी।
- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। जैन समाज के आठ दिवसीय श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान के सातवें दिन कार्यक्रम में इंद्र और इंद्राणी बने महिला पुरुषों ने श्रीजी के गीतों पर नृत्य किया। दिल्ली रोड स्थित जैन बाग में आयोजित कार्यक्रम ने श्री भगवान महावीर स्वामी जी की प्रतिमा का जलाभिषेक शांति धारा पूजन व प्रक्षाल की । श्रीजी की शांति धारा कर विश्व शांति समृद्धि व मानव कल्याण की प्रार्थना की। इस विधान के सातवें दिन भगवान के समक्ष कुल 1024 अर्घ्य चढ़ाए । रात्रि के समय जैन बाग में हुए सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्री निग्रन्थ जैन पाठशाला के छोटे छोटे बच्चों ने किया। इसमें मंगलाचरण, स्वागत गीत, धार्मिक भजन व देश भक्ति के गीतों पर नृत्य के साथ-साथ श्रीजी की भव्य आरती की ।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए विधानाचार्य संदीप शास्त्री ने कहा कि मनुष्य से जन्म से हमें अपनी आत्मा को परमात्मा बनाना है। मनुष्य जन्म मिलना बहुत कठिन और दुर्लभ है। हमें पांच पाप और चार कषाय का त्याग करना है। निस्वार्थ भाव से निरंतर जिनेंद्र भगवान की भक्ति करनी चाहिए। जैन समाज के अध्यक्ष मनोज जैन, महामंत्री संजय जैन, उपाध्यक्ष निपुण जैन, राकेश जैन, भूपेंद्र जैन, विरेश जैन, पुष्पेंद्र जैन, विरेंद्र जैन, शशांक जैन, संतोष जैन, नीरज जैन, आयुष जैन, विरेंद्र जैन, सपन जैन, दुर्गेश जैन ,अनुराग जैन, विपिन जैन, पीनु जैन, अर्चना जैन, मधु जैन आदि रहे।