फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल से 100 करोड़ का फटका

Sat, 21 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Performing employees. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोगी बैंकों को अचानक बंद करने और विलय किये जाने के निर्णय से आक्रोशित होकर आईबीईए और एसएसवीईए से जुड़े बैंककर्मियों ने हड़ताल कर विरोध जताया। हड़ताल से  करीब 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।   
विज्ञापन


सरकार द्वारा सहयोगी बैंकों को बंद कर उनका विलय स्टेट बैंक में किए जाने का अप्रत्याशित फैसला सबके लिए चौंकाने वाला है। इस फैसले के विरोध में कामगार संगठनों ने क्रमबद्घ हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन पुल जोगियान स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला पर यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के बैनर तले हुआ। जिलाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि सरकार द्वारा विलय का एक तरफा फैसला ना केवल कर्मचारी विरोधी बल्कि जनविरोधी भी है।
विज्ञापन


जिला सचिव सुनील गुप्ता ने एनडीए सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया। कहा कि सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना होगा। ऐसा न होने पर विरोध जन आंदोलन का रुप लेगा। 

प्रदर्शन में प्रदीप गुप्ता, राहुल कपिल, ओपी अरोड़ा, नावेद अली, प्रीति चड्ढा, डीके दीक्षित, वीके कुमार, वीर कुमार जैन, जयवीर सिंह, संजीव शर्मा, पल्लव गर्ग, कुलदीप सिंह, रीना गुप्ता, एसके जेटली, फिरोज अंसारी, एसके छाबड़ा, विकास चौहान, डोली, अमित कुमार, अमित पंवार, बंटी, रामशरण, राजकुमार, राम सिंह, जेपी शर्मा, राजेंद्र सिंह ठाकुर, अनिता वर्मा, दिलशाद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें