सहारनपुर। त्योहारी सीजन के चलते महानगर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में माप विज्ञान विभाग द्वारा जांच की गई। इस दौरान 16 प्रतिष्ठानों के खिलाफ चालानी की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र चौरसिया ने बताया कि जांच के दौरान घटतौली, सत्यापन मुद्रांकन नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। मिठाई की छह, सराफा, गैस एजेंसी, बेकरी के एक-एक प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की हुई है। इसी तरह दो फल विक्रेता व किराने के पांच विक्रेताओं पर घटतौली पर कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि ग्राहक जागरूक बनें। मिठाई के साथ डिब्बे के वजन को न जोड़े। सिलिंडर लेने से पहले उसका वजन जरूर चेक करें। एमआरपी से अधिक मूल्य पर कोई सामान बेचता है तो उसकी शिकायत करें। शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1915 पर भी की जा सकती है। इस दौरान विकास प्रताप सिंह, धनन्जय कुमार आदि रहे।