अमर उजाला और इवेंट पैराडाइज की ओर से दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी में चल रहा अमर उजाला शॉपिंग कॉर्निवाल इन दिनों अपने चरम पर है।
सूरज ढलते ही कॉर्निवाल में लोगों की भीड़ उमड़ना शुरू हो जाती है। कॉर्निवाल में शॉपिंग के साथ ही खानपान, मस्ती और मनोरंजन की भी भरपूर व्यवस्था की गई है। यही वजह है कि हर आयु वर्ग का व्यक्ति शॉपिंग कॉर्निवाल में पहुंच रहा है।
शॉपिंग कॉर्निवाल में रेडीमेड गारमेंट, विभिन्न तरह की नमकीन, सोफा कम बेड, चीनी मिट्टी के बर्तन और शोपीस, बिजली बचाने का उपकरण, रोटी बनाने की मशीन, अनेक तरह के अचार और मुरब्बे, चश्मे, घड़ियां, जूते, जूता रैक, बेडशीट समेत अनेक आइटम के स्टॉल लगे हैं। खानपान में अनेक तरह के व्यंजन मौजूद हैं।
चौपहिया और दोपहिया वाहनों के स्टॉल पर भी खासी भीड़ जुट रही है, जिनकी बुकिंग पर नकद और विशेष छूट दी जा रही हैं। फूड प्लाजा स्टॉल पर भारी भीड़ उमड़ रही है। यहां राजस्थानी, पंजाबी, चाइनीज, इटालियन समेत अनेक तरह के व्यंजन मौजूद हैं। बुक स्टॉल पर बड़ों के साथ ही बच्चों से जुड़ी अनेक किताबें मौजूद हैं। बच्चों के लिए ड्राइंग, कहानी, कोर्स और विभिन्न तरह की किताबें उपलब्ध हैं।
टेराकोटा स्टॉल पर कपड़े की अनेक वैराइटी उपलब्ध हैं। सोमवार को दोपहर 12 बजे के बाद से लोग कॉर्निवल में पहुंचना शुरू हो गए थे। शाम पांच बजे के बाद लोग परिवारों के साथ पहुंचना शुरू हो गए थे। एक ओर जहां पुरुष और महिलाओं ने बड़े झूलों का आनंद लिया। वहीं बच्चों ने बोटिंग और ऊंट की सवारी की।