फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र मेला आज से

Tue, 28 Mar 2017 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्ट यूपी के विख्यात सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में चैत्र नवरात्र मेला मंगलवार को प्रथम नवरात्र से प्रारंभ हो रहा है। मेले की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है, हालांकि मेले की सुरक्षा के लिए अभी तक पुलिस फोर्स की पूरी व्यवस्था नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


शिवालिक पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व रखने वाले आदिशक्ति मां शाकंभरी देवी के दरबार में वर्ष में तीन बड़े मेले लगते है। इनमें शारदीय नवरात्र, होली और चैत्र नवरात्र मेले शामिल है। मंगलवार को प्रथम नवरात्र से सिद्धपीठ में चैत्र नवरात्र मेला प्रारंभ हो रहा है, जिसकी पूरी व्यवस्था मंदिर व्यवस्थापक राणा परिवार द्वारा की गई है।

राणा अतुल्य प्रताप ने बताया कि करीब एक किमी लंबे मेला परिसर में प्रकाश की व्यवस्था के लिए माता के मंदिर से बाबा भूरादेव मंदिर तक 200 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है। श्रद्धालुओं के लिए 10 अस्थाई शौलाचय, माता के मंदिर से वीरखेत तक बैरिकेडिंग के ऊपर टीन शेड डलवाने का कार्य पूरी कर लिया है, ताकि श्रद्धालुओं को धूप से बचाया जा सके। 
विज्ञापन


इसके अलावा पेयजल आपूर्ति के मेला परिसर में पानी के चार टैंकर और 25 प्लाऊ लगाने की व्यवस्था की गई है। मेला बाजार में तीस फीट चौड़े रास्ते की व्यवस्था भी कर दी गई है, ताकि श्रद्धालुओं को आने जाने में परेशानी न हो। एक खोया पाया केंद्र बनाया गया है। मेला परिसर पर नजर रखने के लिए 16 सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए है। 

उधर मेले की सुरक्षा के लिए डिमांड किया गया फोर्स अभी तक नहीं पहुंचा। मेला कोतवाली प्रभारी नरेंद्र खत्री ने बताया कि मेले की सुरक्षा के लिए 20 सब इंस्पेक्टर, 20 हेड कांस्टेबल, 100 कांस्टेबल, 30 महिला कांस्टेबल, एक    महिला सब इंस्पेक्टर, एक फायर ब्रिगेड, 4 एपी गार्द, 4 ट्रैफिक  पुलिस के सिपाही की डिमांड की  गई है। जल्द ही फोर्स मेले में पहुंचने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें