फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दुकानदार के घर के ताले तोड़ दस लाख की नकदी और जेवर चोरी

Thu, 12 Mar 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। कस्बा निवासी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान करने वाले व्यापारी के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने ईद के सामान की खरीदारी के लिए रखी दस लाख रुपये की नकदी तथा सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह पीड़ित जब अपने घर पहुंचा तब उसे चोरी का पता चला।
विज्ञापन


थाने में तहरीर देते हुए मनीष निवासी दिनारपुर ने बताया कि वह अपने गागलहेड़ी वाले आवास पर था। दिनारपुर वाले मकान पर ताला लगा हुआ था। मंगलवार रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में घुस कर अलमारी का ताला तोड़ दिया। उसमें रखा सारा सामान बिखेर दिया। अलमारी में रखे सोने चांदी के लाखों रुपये के आभूषण तथा दस लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। मनीष ने बताया कि दस लाख रुपये उसने अपनी दुकान से इकट्ठा कर रखे थे।
इन रुपयों से वह अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर ईद के त्योहार के लिए सामान लाने वाला था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, जिनमें एक संदिग्ध दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थाना पुलिस ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें