फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राज्य निर्यात पुरस्कार में जिले की काष्ठ कला को सम्मान, मिला प्रथम और द्वितीय स्थान

Thu, 12 Mar 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
लखनऊ में हुए राज्य निर्यात पुरस्कार में विजेता गुलफाम अहमद को सम्मानित करते औद्योगिक मंत्री। स्
विज्ञापन
सहारनपुर। लखनऊ में हुए राज्य निर्यात पुरस्कार समारोह में जिले की काष्ठ कला को सम्मान मिला है। वर्ष 2023-24, 2024-25 के पुरस्कारों में जिले की दो इकाइयों को पहला और दूसरा स्थान मिला है। इससे निर्यातकों और कारोबारियों में उत्साह है।
विज्ञापन


जिले के वुडन हैंडीक्राफ्ट उद्योग की पहचान देश और विदेश दोनों में है। यहां से हर वर्ष करीब चार सौ करोड़ रुपये से अधिक के उत्पाद विदेशों को निर्यात होते हैं। कोरोना से पहले यह आंकड़ा 1100 करोड़ रुपये तक था। लखनऊ में राज्य सरकार की ओर से राज्य निर्यात पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज (सीआईएस) के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी की एक्सपोर्ट फर्म को काष्ठ के कलात्मक उत्पाद श्रेणी में शानदार प्रदर्शन के लिए द्वितीय स्थान हासिल करने पर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

साथ ही जिले की प्रतिष्ठित एक्सपोर्ट फर्म बीआर एक्सपोर्ट्स के मालिक गुलफाम अहमद को वर्ष 2024-25 के वुडन आर्टवेयर के लिए पहला स्थान मिला है। विजेताओं को पुरस्कार प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने भेंट किए। पुरस्कार जीतने के बाद विजेताओं ने कहा कि यह सम्मान सहारनपुर की पारंपरिक काष्ठ कला की उत्कृष्टता तथा कारीगरों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन

सीआईएस अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने कहा कि वह भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय हस्तशिल्प एवं सहारनपुर की काष्ठ कला को नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगे। यह उपलब्धि न केवल कंपनी के लिए, बल्कि पूरे सहारनपुर के हस्तशिल्प उद्योग एवं निर्यात क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें