फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान बंद करने को कहने पर भड़क उठा व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं करने और बगैर मास्क मिले व्यापारी की दुकान को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सील करने का आदेश दिया। इस पर दुकानदार भड़क गया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) से अभद्रता तक कर दी। हालांकि वहां मौजूद कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह और एसपी सिटी राजेश कुमार बुधवार दोपहर टीम के साथ चेकिंग करने निकले। घंटाघर के समीप एक दुकान पर पहुंचे तो वहां दुकानदार रतन बजाज ने मास्क नहीं लगा रखा था। अपर जिलाधिकारी ने दुकान को सील करने का आदेश दिया। इस पर दुकानदार भड़क गया और अभद्रता करने लगा। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद अधिकारियों ने कोविड गाइडलाइन को उल्लंघन करने के आरोप में दुकान सील करा दी।
गांव की गलियों को कराया सैनिटाइज
गांव गदरहेड़ी में पांच लोगों के संक्रमित मिलने पर बुधवार को निगरानी समिति के लोगों ने पहुंचकर गांव में सैनिटाइजेशन कराया। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) उपेंद्र राज सिंह ने बताया कि गलियों में सैनिटाइजेशन के अतिरिक्त लोगों को जागरूक किया गया। डीपीआरओ ने बताया कि इसके अतिरिक्त गांव पीकी और आसनवाली में निरीक्षण भी किया। वहां प्राइमरी स्कूल में भी निगरानी समिति ने लोगों को जागरूक किया। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव राकेश गैरहाजिर मिला, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड में सतर्कता बढ़ाई
शहर के मिशन कंपाउंड और एवन कॉलोनी (नवीननगर) में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन बनाया गया। लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही है, ताकि अन्य लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें