सहारनपुर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए शिवालयों को आकर्षक रंग देकर सजाया गया है। शिवभक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों में विशेष व्यवस्था की गई है। सोमवार को शिवरात्रि है।
हरिद्वार और नीलकंठ से जल लेकर आए कांवड़ियों ने रविवार को मंदिरों में पहुंचकर विश्राम किया। शहर के धोबीघाट स्थित भूतेश्वेर महादेव मंदिर, चकराता रोड स्थित बागेश्वर महादेव मंदिर, रानी बाजार स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर, कोर्ट रोड स्थित पाठेश्वर महादेव मंदिर, आवास विकास
स्थित श्री हरि मंदिर, राधा विहार स्थित औघढ़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, गिल कालोनी स्थित श्री नारायणपुरी मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों को आकर्षक रंग देकर सजाया गया है। मंदिरों में जलाभिषेक के लिए शिवालयों को आकर्षक रंग दिया गया है।
मंदिरों में जलाभिषेक सुबह 4.40 बजे से शुरू होगा। हालांकि मंदिरों के कपाट सुबह चार बजे ही खोल दिये जाएंगे। पंडित विभू गौड़ और पंडित देवेंद्र शास्त्री के मुताबिक मंदिरों में जलाभिषेक का समय सुबह 4.40 बजे से है।
फिजियोथैरिपी से दिन रात की कांवड़ियों की सेवा ः सहारनपुर। देहरादून चौक पर कांवड़ शिविरों के बीच फिजियोथैरिपी चिकित्सक डा. पीएस राजपूत ने एक्यूप्रेशर और सुजोक पद्घति से शिवभक्तों की सेवा की। हर वर्ष की भांति भोले की थकान मिटाने के लिए उनके साथ उनकी सहयोगी और अधिकारीगण भी कांवड़ियों की सेवा करते रहे।