फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों की सुरक्षा में मुस्तैद रहेगी पुलिस

Mon, 01 Aug 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक के समय शिवालय और शिवभक्त सुरक्षा में रहेंगे। एसएसपी के निर्देश पर शिवालयों की सुरक्षा बढ़ाई गई है, ताकि शिवभक्तों की भीड़ में खुराफाती किसी तरह की गड़बड़ी न कर सकें।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी सादी वर्दी में शिवभक्तों के रूप में भी रहेंगे, ताकि संदिग्धों पर नजर रखी जा सके। देवबंद प्रकरण ने प्रशासन और पुलिस सतर्क है। एसएसपी ने शिवरात्रि पर शिवालयों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

उन्होंने जनपद के प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश संबंधित थानेदारों को दिए हैं। शिवरात्रि से एक दिन पहले ही मंदिरों पर पुलिस बल तैनात नजर आया। 
विज्ञापन


भूतेश्वर मंदिर पर रविवार की सुबह से ही पुलिसकर्मी तैनात थे। कांवड़ यात्रा की ही तरह शिवालयों  में भी पुलिसकर्मी वर्दी के साथ          ही सादे कपड़ों और शिवभक्तों के रूप में जलाभिषेक करते नजर आएंगे।

इसका मकसद संदिग्धों पर नजर रखना है। इसके अलावा शिवालयों में आने वाले भक्तों  की एंट्री पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। 

 रविवार को कांवड़ियों के गंगाजल लेकर लौटने का अंतिम दिन था। अंतिम दिन ज्यादातर डाक कांवड़िए सहारनपुर से होकर निकले। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत झोंकी हुई थी। तमाम चौराहों पर खुद थानाध्यक्ष अपनी टीमों के साथ डटे रहे, जो यातायात व्यवस्था भी संभाल रहे थे।
विज्ञापन


एसएसपी, एसपी सिटी संजय सिंह, एसपी देहात जगदीश शर्मा, एसपी ट्रैफिक ओमबीर सिंह ने कांवड़ मार्ग का भ्रमण करते नजर आए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें