मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में खेलती छात्राऐं
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुन्नालाल गर्ल्स कालेज में बृहस्पतिवार को वार्षिक प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ हुआ। शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल में शिवानी सैनी ने पूजा सैनी को हराकर जीत हासिल की। तीसरे स्थान के लिए रुचि ने करिश्मा को हराया।
मुन्नालाल गर्ल्स कालेज की वार्षिक प्रतियोगिताओं का बृहस्पतिवार का शुभारम्भ किया गया। इसका उद्घाटन प्राचार्य डॉक्टर अमित अग्रवाल एवं क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉक्टर रीता बोरा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की 53 छात्राओं ने भागीदारी की। शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल में शिवानी सैनी और पूजा सैनी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें शिवानी सैनी ने जीत हासिल की। डिस्कस थ्रो में 17 छात्राओं ने भाग लिया। शॉटपट में 20 छात्राओं ने भागीदारी की। प्रतियोगिताओं की निर्णायक डॉक्टर रीता बोरा, निधि सैनी एवं शिखा रानी रहीं। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता डॉक्टर उमा जैन, चीफ प्राक्टर अनुपम बंसल आदि मौजूद रहे।