फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक तत्व के कण-कण में है शिव: कालेंद्रानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राधा-विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में 1008 पार्थिव शिवलिंग पूजा मंत्रोचारण के साथ की गई। इस मौके पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि श्री महाकाल ही ज्योतिमय रूप से कण-कण में व्याप्त है।
विज्ञापन

श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के जत्थे के उज्जैन श्री महाकाल दर्शन जाने से पूर्व 1008 पार्थिव शिवलिंग की पूजा की गई। शकलापुरी स्थित पांवधोई नदी में की मिट्टी से शिवलिंग तैयार किए गए। इसके पश्चात स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना कराकर महाभोग अर्पित कर आरती उतारी। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि पार्थिव शिवलिंग पूजा से ही जीव के जन्म जन्मांतर के कर्म बंधन से मुक्ति मिलती है। शिव ही जीव की मुक्ति का मार्ग हैं। शिव तत्व ही सृष्टि का मूल ही परम तत्व है, जो समस्त चराचर को धारण कर सृष्टि का कल्याण करते हैं।
इस दौरान अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, नरेश चंदेल, राजेंद्र कुमार, रविंद्र कश्यप, सुरेंद्र शर्मा, प्रभा, गीता, कविता, सुचेता, अंजना, सुमिता, बबीता, कलेश, उमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें