फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अच्छी जीवनसाथी के लिए शिवभक्त लाया 101 लीटर गंगाजल

Sun, 06 Jul 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गागलहेड़ी से 101 लीटर गंगाजल लेकर गुजरता शिवभक्त अन्नी। संवाद
विज्ञापन
गागलहेड़ी। हरियाणा के असंद का अन्नी पुत्र राजेश पिछले चार सालों से 101 लीटर गंगाजल हरिद्वार से लेकर अपने शिवालय में पहुंच भगवान शिव का अभिषेक करता है। वह अच्छी जीवनसाथी की मनोकामना को लेकर लगातार कांवड़ ला रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तराखंड यूपी की सीमा पर स्थित काली नदी पुलिस चौकी से गुजरते वक्त अन्नी ने बताया कि वह बचपन से ही भगवान शिव का उपासक है। उसकी शिव में बहुत आस्था है। भगवान शिव उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। बताया कि भगवान शिव से अपने लिए अच्छी दुल्हन की मन्नत मांग रखी है। उसने बताया कि उसने गो माता की रक्षा का प्रण ले रखा है। अन्नी ने बताया कि वह 28 जून को हरिद्वार से गंगाजल लेकर चला था। वह प्रतिदिन सात से आठ किमी का सफर तय करता है। हरिद्वार से 101 लीटर गंगाजल लेकर चलने पर उसे कुछ समय तक तो वजन का अहसास हुआ था, लेकिन चलते वक्त शिव का ध्यान करने और उनके भजन गुनगुनाने के साथ ही न तो वजन का पता चला और न ही सफर की थकान हुई।
भगवानपुर रोड स्थित कांवड़ यात्रा मार्ग से अभी कम संख्या में ही शिव भक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर आ रहे है। अभी सिर्फ हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल आदि राज्यों के लंबी दूरी के शिव भक्त ही हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने शिवालयों की तरफ बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें