फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु श्रीराम के मंढ़े मे बजी शहनाईयां

विज्ञापन
रामलीला भवन में प्राचीन रामलीला में रामजी के मंढा में उपस्थित कमेटी के पदाधिकारी व श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। प्राचीन श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के मंढे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शहनाईयों की गूंज ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही प्रभु श्रीराम का दरबार लगाकर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

भगत सिंह चौक स्थित श्री रामलीला भवन में राज महल जैसा माहौल नजर आया, जिसमें भगवान श्रीराम का रथ, हाथी, घोड़े और शहनाई वादन का प्रदर्शन किया गया। मंढे में मुख्य अतिथि महापौर संजीव वालिया, नगर विधायक संजय गर्ग, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, सुभाष चंद शामिल हुए। मंढे का आयोजन हितेश गर्ग और अरुणा गर्ग के नेतृत्व में किया गया। तत्पश्चात शाम के समय रामलीला भवन से बैंडबाजों संग प्रभु राम-लक्ष्मण की हाथी सवारी बैंडबाजों संग धूमधाम से निकाली गई, जो मोरगंज बाजार, नया बाजार, सराफा बाजार, हलवाई अट्टा, बड़तला यादगार होते हुए बेहट बस अड्डा स्टैंड के पास रामलीला मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में कई जगहों पर व्यापारियों ने प्रभु का स्वागत किया। भगवान श्रीराम की सवारी का सारथी बनने का सौभाग्य राम बिहारी अग्रवाल को प्राप्त हुआ। इसके बाद रामलीला मैदान पर मथुरा से आए कलाकारों ने गंगा दर्शन और फुलवारी दर्शन का मंचन किया, जिसका शुभारंभ परमेंद्र बसंल, पवन गोयल, वीरेंद्र गुप्ता ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात प्रभु श्रीराम की आरती उतारी गई।
इस दौरान प्रधान अनिल अग्रवाल, मंत्री चौधरी माईदयाल सिंह मित्तल, अमित गुप्ता, कुलदीप अग्रवाल, नीरज गर्ग, आलोक अग्रवाल, मनुज तायल, नीलेश गुप्ता, अमित सिंघल, नवीन रायजादा, मान सिंह जैन, संजय बंसल, मुकेश सिंघल, सचिन गोयल, सुमित जैन, देवेंद्र गुप्ता, अनुपम गुप्ता, राजा जैन, अंशुल अग्रवाल, अनिल गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें