फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन पर डाला प्रकाश
विज्ञापन

सरसावा। सिखों के 10वें गुरु साहिब श्री गुरुगोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में कीर्तन दरबार में रागी जत्थों ने उनके जीवन के बारे में विस्तार से बताया।
अंबाला रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 15 दिन से चल रही प्रभात फेरी का समापन हुआ। अखंड पाठ का भोग डाला गया। गुरुद्वारा साहिब के दरबार हॉल में विशाल कीर्तन दरबार आयोजित किया गया, जिसमें प्रसिद्ध रागी जत्था ने शबद कीर्तन कर हुए गुरु गोविंद सिंह के जीवन के बारे में चर्चा की। कीर्तन दरबार मे संगत को निहाल करते हुये जगाधरी के रागी जत्थे भाई त्रिलोक सिंह ने बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महान संत होने में साथ महान योद्धा भी थे।
विज्ञापन

भाई दलजीत सिंह तथा हजूरी रागी ज्ञानी अमरजीत सिंह ने भी गुरु जी के जीवन के बारे में बताकर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। प्रकाश पर्व के अवसर पर लंगर का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने पंथवाद अमीर गरीब का भेदभाव मिटाकर एक लाइन में बैठकर गुरु घर का प्रसाद चखा।
विज्ञापन

-------------------------------
जरूरतमंदों को बांटे कंबल
बिहारीगढ़। विश्व रूहानी केंद्र शाखा खुशहालीपुर में गरीब व जरूरत मंद लोगों को कंबल बांटे गए। निगरान कमेटी के सदस्य आशा रानी ने बताया कि संस्था प्रति वर्ष समाज सेवा के कार्यों को कराती है। इसके तहत खुशहालीपुर केंद्र पर 220 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें