फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के आगे हार गई ममता

Tue, 16 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
'साहब, मेरी बेटी को बचा लो। ये मुहब्बत के चक्कर में अपनी जिंदगी बर्बाद कर लेगी। मेरी यही इकलौती बेटी है। इसके बिना तो मैं भी कहीं की नहीं रहूंगी। इसे समझाओ और इसे बहलाने वाले युवक को भी सबक सिखाओ।’ पुलिस लाइन परिसर में कभी पेड़ से लिपटकर तो कभी दीवार का सहारा लेकर एक महिला घंटों तक रोती बिलखती रही। कहती रही कि उसकी बच्ची गलत युवक के चंगुल में प्रेम जाल में फंस गई है।
विज्ञापन



सोमवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस लाइन में उस समय अजब स्थिति हो गई जब एक कॉलोनी की रहने वाली कक्षा 11 की एक छात्रा अपने प्रेमी युवक के साथ पुलिस कप्तान के दरबार में पहुंची। इस छात्रा ने पुलिस के समक्ष युवक से प्रेम संबंध और शादी का दावा करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई।

इस प्रेमी युगल को पुलिस जवानों ने एसएसपी आरपी सिंह यादव के पास भेजा तो इतने में ही इस छात्रा की मां और अन्य लोग आ गए। उन्हें वहीं रोक लिया गया।

अपनी बेटी को 16 साल की नाबालिग बताते हुए यह महिला काफी देर तक कप्तान के कार्यालय के आसपास रोती बिलखती रही। कभी पेड़ से लिपटकर तो कभी दीवार के सहारे। महिला ने बताया कि यह उसकी इकलौती बेटी है।
विज्ञापन


पिछले महीने पढ़ने के लिए जाते समय ही वह गायब हो गई थी। उसे काफी दिन तक ढूंढा मगर नहीं मिली। अब पता चला कि कॉलोनी के ही एक युवक ने उसे बहला लिया है और वह उसके प्रेम जाल में फंस गई है। उसे अपने अच्छे बुरे की समझ नहीं है।

कप्तान के सामने बोले, हमने मुहब्बत की है
कप्तान के सामने पेश होते हुए छात्रा और युवक ने दावा किया कि उन्होंने मुहब्बत की है। प्रेमी युवक ने कहा कि उससे मुहब्बत करने वाली छात्रा बालिग है। आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों में वह बालिग हो चुकी है। छात्रा ने भी प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की और शादी करने तक का दावा किया गया।

कप्तान ने दोनों को अलग-अलग भिजवाया
एसएसपी के आदेश पर छात्रा और युवक को अलग-अलग पुलिस टीम के साथ यहां से भिजवाया गया। थाना सदर प्रभारी एसके दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों के दस्तावेजों में बालिग होने की स्थिति स्पष्ट होने और 164 में लड़की के बयान के बाद ही आगे कदम उठाया जाएगा।

मुझे बुआ-बुआ कहता रहा और बेटी ले उड़ा
महिला ने रोते हुए बताया कि आरोपी युवक ने उसकी बेटी को बड़े धोखे से अपने जाल में फंसाया है। कॉलोनी में ही रहने वाला यह युवक उसे बुआ-बुआ कहता रहा और मौका पाते ही उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर ले गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें