फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नौकरी छोड़ शुरू किया व्यापार, अब दूसरों को दे रहीं रोजगार

Sun, 02 Mar 2025 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यदि मन में कुछ कर गुजरने का हौसला हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। कुछ ऐसी ही कहानी है दिल्ली रोड स्थित शिवाजी नगर की प्रियंका सैनी की। जिन्होंने अपनी टीचिंग की प्राइवेट जॉब को छोड़ कर व्यवसाय शुरू किया। अब प्रियंका न खुद आत्मनिर्भर हैं बल्कि अपने उद्यम से दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं।
विज्ञापन




प्रियंका सैनी ने परास्नातक तक पढ़ाई की है। इसके साथ ही उन्होंने सिलाई का हुनर भी सीखा है। उन्होंने प्राइवेट स्कूल में टीचिंग की जॉब की, लेकिन इसमें उनका मन नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में अपना बुटीक खोला। काम को शुरू करने में उनके सास-ससुर और पति ने पूरा साथ दिया। काेरोना काल में तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रियंका ने हार नहीं मानी। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए और मेहनत की। 2021 के आते-आते एक बार फिर कारोबार पटरी पर आ गया। वर्तमान में बुटिक से उनका हर महीने का टर्नओवर 80 हजार रुपये हैं।

-शुरू किया मसाले का कारोबार

प्रियंका बताती है कि बुटीक का काम उनका अच्छा चल रहा है। उन्होंने चार लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया है। उन्होंने मसालों का काम भी शुरू किया है। हल्दी, मिर्च, धनिया आदि मसाले तैयार कर रही है। मसालों के कारोबार से भी वह हर महीने 40 से 50 हजार रुपये तक कमा रही है।
विज्ञापन


- व्यवसाय बढ़ाने को लिया प्रशिक्षण

प्रियंका ने अपने कारोबार को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण लिया है। वह पीएनबी आरसेटी द्वारा संचालित प्रशिक्षण में शामिल हुईं। प्रशिक्षक अमित कुमार चौबे ने बताया कि पीएनबी आरसेटी द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम निशुल्क संचालित किए जाते हैं।
विज्ञापन


- पति भी प्राइवेट जॉब छोड़, दे रहे साथ

प्रियंका सैनी के पति प्राइवेट जॉब करते थे। अपनी पत्नी के सपने को साकार करने के लिए वह भी अपनी प्राइवेट जॉब छोड़कर कारोबार में हाथ बंटा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें