उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। सहारनपुर में सपा नेता और सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद ने बिना नाम लिए उन पर कटाक्ष किया है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में शायान ने कहा कि गठबंधन में सीटों की संख्या से ज्यादा महत्वपूर्ण भाजपा को हराना और देश के संविधान को बचाना है। उन्होंने टिकट घोषित होने के बाद नाराजगी जताने और ऐसे बयान देने पर भी सवाल उठाए, जिनसे गठबंधन कमजोर हो सकता है।