फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में बड़ी वारदात, चाचा की चाकू मारकर हत्या, आरोपी भतीजा गिरफ्तार

Tue, 09 May 2023 10:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार रात मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
चाचा की हत्या, मर्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के जनकपुरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपने चाचा की चाकू मारकर जान ले ली। बताया गया कि युवक ने सोमवार देर रात वारदात को अंजाम दिया। जहां कहासुनी के बाद युवक ने चाचा पर चाकू से वार कर डाले। परिजनों ने घायल चाचा को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मौके पर आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देवी सिंह (48) पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह की उसके भतीजे राहुल (23) पुत्र बबली कश्यप ने चाकू मारकर हत्या कर दी। सोमवार रात दस बजे मृतक देवी सिंह और आरोपी राहुल में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: निकाय चुनाव के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष करेंगे जीत का मंथन
विज्ञापन


बात इतनी बढ़ गई कि राहुल आपा खो बैठा और चाचा देवी सिंह के पेट में चाकू मार दिया। परिजनों द्वारा घायल देवी सिंह को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टर ने देवी सिंह को मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना जनकपुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक देवी सिंह रंग पुताई (पेंट) कार्य करता था। मृतक की पत्नी पारो देवी व दो बेटे शुभम (20) व शिवम(17) है। बड़ा बेटा शुभम मजदूरी करता है। छोटा बेटा शिवम कक्षा 10 का छात्र है। वही आरोपी राहुल भी दिहाड़ी मजदूरी करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें