फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाल-ए-जिला अस्पताल :खून की जांच करानी है तो तीन दिन का समय रखिए

विज्ञापन
जिला अस्पताल में पैथोलॉजी कक्ष के बाहर जांच के लिए लगी मरीजों की लाइन
विज्ञापन
-सुबह 11 बजे के बाद नहीं होती रक्त की जांच, सिर्फ मरीजों को दी जांच रिपोर्ट
विज्ञापन

-सोमवार को ओपीडी से लेकर पैथोलॉजी कक्ष के बाहर रही मरीजों की भीड़

फोटो समाचार -
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में संक्रामक रोगों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल में ब्लड जांच के लिए आने वाले मरीजों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। मरीजों को जांच करानी है तो उन्हें तीन दिन का समय रखना होगा। क्योंकि, यहां 11 बजे के बाद ब्लड जांच नहीं की जाती है। यहीं नहीं उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है।
एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। बेहतर इलाज और बेहतर सुविधाओं के लिए जिलेभर से लोग अस्पताल आते हैं। ओपीडी में प्रतिदिन 1200 से लेकर 1500 तक मरीज पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी जिला अस्पताल की ओपीडी से लेकर पैथोलॉजी कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ रही। मरीजों की भीड़ के चलते मरीजों की समय से जांच नहीं हो पा रही है। जब तक चिकित्सक जांच करता है तब तक खून की जांच का समय निकल जाता है। अस्पताल में ब्लड जांच सुबह 11 बजे तक सीमित है।
विज्ञापन

ऐसे में दूरदराज से आए मरीजों का एक दिन डॉक्टर के पास जांच करवाने तो दूसरा दिन जांच करवाने में लग जाता है, वहीं अगर जांच रिपोर्ट अगले दिन आनी हो तो तीन दिन लग जाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि जांच का समय निकल जाने के बाद उन्हें मना कर दिया जाता है। उन्हें अगले दिन आने के लिए कहा जाता है। मरीजों को राहत देने के लिए उनका दर्द बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, प्रमुख अधीक्षक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन का कहना है कि ब्लड जांच कराने का समय शासन से ही निर्धारित है। इसीलिए 11 बजे के बाद जांच नहीं होती है। क्योंकि, मरीजों की रिपोर्ट भी बनानी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें