फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकंभरी देवी से शुरू होगी परिवर्तन यात्रा

Fri, 14 Oct 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सहारनपुर में  भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा पांच नवंबर को बेहट विधानसभा क्षेत्र के शाकंभरी सिद्धपीठ से शुरू होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ करेंगे।      
विज्ञापन

 
बता दें कि प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा शुरू करने जा रही है। पार्टी की यह यात्रा प्रदेश को चार खंडों में विभाजित कर निकाली जाएगी।

पश्चिमी यूपी के 19 जिलों में निकलने वाली इस यात्रा को बेहट विधानसभा क्षेत्र के शाकंभरी सिद्धपीठ से शुरू किया जाएगा। पांच नवंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह स्वयं शामिल होकर यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन


यात्रा शुरू करने के साथ अमित शाह बेहट और सहारनपुर-देहात विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा सुबह बेहट और दोपहर बाद गागलहेडी में आयोजित होगी।

सांसद राघवलखन पाल शर्मा ने बताया प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निकलने वाली इस यात्रा के माध्यम से पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शाकंभरी देवी के दर्शन कर यात्रा शुरू करने का कार्यक्रम था। मोदी को यहां दर्शन के बाद बुंदेलखंड में सिंचाई योजना का शुभारंभ करना था।

लेकिन शाकंभरी में मेला चलने के कारण कार्यक्रम को बदलना पड़ा और मोदी सीधे लखनऊ दशहरा महोत्सव में ही पहुंचे। भाजपा की परिवर्तन यात्रा से पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सहारनपुर पहुंच रहे हैं। मौर्य यहां बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रत्याशियों के चयन को लेकर विचार विमर्श करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें