फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में दो दिन बाद खुले मां के द्वार, सोमवार को श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Mon, 28 Sep 2026 03:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में बारिश के चलते दो दिन से बंद श्रद्धालुओं की आवाजाही सोमवार को शुरू कर दी गई। पुलिस ने सुबह 11 बजे श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
शाकंभरी देवी दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में लगातार बारिश के चलते दो दिन से बंद श्रद्धालुओं की आवाजाही सोमवार को शुरू कर दी गई। मौसम में सुधार के बाद पुलिस ने सुबह करीब 11 बजे श्रद्धालुओं को मां के दर्शन के लिए रवाना किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई। हालांकि सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही।

विज्ञापन


दो दिन से रोकी गई थी आवाजाही
शिवालिक पहाड़ियों और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते एहतियात के तौर पर शनिवार और रविवार को सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई थी। शुक्रवार रात से सिद्धपीठ के ऊपर की पहाड़ियों और निचले क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई थी। संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं को क्षेत्र में जाने से रोक दिया था।

यह भी पढ़ें: मेरठ: मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, बारिश के बीच सैकड़ों ट्रैक्टरों से कमिश्नरी मार्ग किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

भूरादेव मंदिर के पास जुटने लगी थी भीड़
शनिवार और रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ भूरादेव मंदिर के पास नदी किनारे पहुंचने लगी थी। हालांकि इन दो दिनों में नदी में पानी नहीं आया, लेकिन अचानक जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं को समझाकर वापस भेज दिया। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए किसी को नदी पार करने या पहाड़ी क्षेत्र की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

सोमवार को पुलिस ने शुरू कराई आवाजाही
मौसम में सुधार के बाद सोमवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने श्रद्धालुओं को सिद्धपीठ की ओर जाने की अनुमति दी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां शाकंभरी देवी के दर्शन किए। हालांकि सामान्य दिनों की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही।

अभी भी बाढ़ की आशंका
शाकंभरी चौकी पुलिस लगातार अलाउंसमेंट के माध्यम से श्रद्धालुओं को सतर्क कर रही है। एसडीएम विकास पांडे ने बताया कि अभी मौसम पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। सिद्धपीठ की पहाड़ियों में बारिश हो रही है और शाकंभरी नदी में पानी आने से बाढ़ की संभावना बनी हुई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने और मौसम साफ होने के बाद ही दर्शन के लिए आने की अपील की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें