फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऐसी वारदात: बदमाश समझ चलाई गोली, शाहरुख की मौत से मच गया कोहराम, दो भाइयों को भेजा जेल

Thu, 08 Sep 2022 09:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

बदमाश समझ कर मजदूरों पर गोली चला दी गई। जिससे गोली लगने से शाहरुख की मौके पर ही मौत हो गई। शाहरुख की मौत से कोहराम मच गया। वहीं दो भाइयों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में देवबंद के परोली गांव में बुधवार की रात्रि पहरा दे रहे ग्रामीणों ने मजदूरों को बदमाश समझकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से मुजफ्फरनगर जिले के गांव छपार निवासी युवक शाहरुख की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथियों ने खेतों में छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर परोली निवासी आरोपी दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें भेज भेज दिया गया।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जनपद के गांव छपार निवासी शाहरुख (21) पुत्र सलीम अपने पांच अन्य साथियों सलमान, समीर, मोहर्रम, सलमान पुत्र अजमत और दिलशाद ठेकेदार के साथ बुधवार को देवबंद के गांव मिरगपुर में संसार सिंह के यहां लिंटर का सरिया बांधने गए थे। देर रात्रि करीब 1.30 बजे वे मिरगपुर में मजदूरी करके लौट रहे थे। शाहरुख एक बाइक पर था, जबकि बाकी पांच साथी दो अन्य बाइकों पर सवार थे। जब वे परोली गांव में पहुंचे तो वहां पहरा दे रहे ग्रामीणों ने मजदूरों को बदमाश समझकर उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली शाहरुख को जा लगी, जबकि उसके साथियों ने इधर-उधर खेतों में छिपकर अपनी जान बचाई। बाद में उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। 

सूचना पर एसएसपी और एसपी देहात पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। शाहरुख को देवबंद सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: अवैध निर्माण कर बनाई मजार, श्रद्धालुओं को बलि देते देख आगबबूला हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, तस्वीरें

विज्ञापन

एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि मौके से 12 बोर के दो खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई सलमान की ओर से हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों धर्मवीर व ओमपाल पुत्रगण कवल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। धर्मवीर से हत्या में प्रयुक्त देशी पोना 12 बोर का तमंचा भी बरामद किया है। 

यह भी पढ़ें: सीएम योगी की महत्वपूर्ण परियोजना का श्रीगणेश: 14 साल का इंतजार खत्म, मध्य गंगा में छोड़ा पानी, हर तरफ उत्साह

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि ग्रामीण गांव में पहरा दे रहे थे, मजदूरों को बदमाश समझ कर फायरिंग की, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें