फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद उधम सिंह का भावपूर्ण स्मरण

Mon, 01 Aug 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
श्रद्धांजलि अर्पित करते लाेग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में पंजाबी एकता समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।   रविवार को अंबाला रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों ने शहीद उधम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि  अर्पित की।
विज्ञापन


अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह चावला ने कहा कि जो कौम अपने इतिहास को भूल जाती हैं वे जिंदा नहीं रहती। उन्होंने कहा कि रावलपिंडी में जन्में सरदार उधम सिंह ने अमृतसर के जलियावाला बाग हत्याकांड के बाद इसका बदला लेने के ठान ली थी।

इसके बाद उन्होंने कई देशों में नाम बदलकर नौकरी करने के बाद 13 मार्च 1940 को लंदन के कैक्सटन हॉल में जनरल माइकल ओ डायर को सरेआम गोली मारकर निर्दोष भारतीयों की हत्या का बदला लिया।
विज्ञापन


जिस पर सरदार उधम सिंह को 31 जुलाई 1940 को लंदन की जेल में फांसी दे दी गई। संचालन महामंत्री राजीव फुटेला ने किया। संयोजक नवनीत अरोड़ा, संयुक्त मंत्री अनिल गिल्होत्रा, सलाहकार हरजीत सिंह, मंत्री अनिल धारिया और रमणीक सचदेवा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें