फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Mon, 01 Aug 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर शनिवार की देर रात एक ब्रेड कंपनी के डीसीएम की टक्कर से बाइक पर गंगाजल लेने जा रहे युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना से गुस्साए अन्य कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए डीसीएम में आग लगी दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने कांवड़ियों को शांत करते हुए शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

दिल्ली के थाना हर्ष विहार शाहदरा निवासी विनोद कुमार पुत्र महेंद्र कुमार शनिवार को बाइक पर गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहा था। रात करीब साढ़े तीन बजे जब वह सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित घलौली पुलिस चैक पोस्ट के समीप पहुंचा तो सहारनपुर की और से आ रहे ब्रेड कंपनी के
विज्ञापन


डीसीएम ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना से गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए उसमें में आग लगा दी।

इससे आसपास के लोग भी घबरा गए। बाद में इसकी सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्रपाल सिंह और कोतवाल बिजेंद्र यादव घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को शांत कर विनोद को देवबंद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। 

चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल बिजेंद्र यादव का कहना था कि दुर्घटना मुजफ्फरनगर सीमा में हुई थी लेकिन जानकारी होने पर वह घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को देवबंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जेब से मिले नंबर पर संपर्क कर उसके परिजनों को जानकारी दे दी गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें