फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुरानी तिब्बती मार्केट पर छाया संकट

विज्ञापन
सहारनपुर की तिब्बती मार्केट। 
विज्ञापन
सहारनपुर। करीब 50 साल से लग रही न्यू सुपर एवं तिब्बत मार्केट को हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर निगम की तरफ से नवंबर 2024 में इन दुकानदारों को नोटिस जारी कर इस जगह को खाली करने के लिए कहा था, लेकिन किसी ने खाली नहीं की। निगम का तर्क है कि यह मार्केट पूरी तरह अवैध रूप से संचालित है। ऐसे में इसे खाली कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

दरअसल, न्यू सुपर एवं तिब्बती मार्केट महानगर की प्राचीन मार्केट है। करीब 50 साल पहले 90 फीसदी तिब्बती लोग यहां आकर अस्थायी फड़ लगाकर कपड़ा बेचते थे। समय के साथ स्थानीय लोगों ने भी फड़ लगाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे तिब्बती लोगों ने आना कम कर दिया। 20 वर्ष पहले तक उनकी संख्या 30 फीसदी तक थी, लेकिन आज मुश्किल से चार या पांच ही तिब्बती बचे हैं, जो यहीं के हो गए हैं। इस समय 70 दुकानें सड़क के दोनों किनारों पर चलाई जा रही हैं। नगर निगम का कहना है कि संबंधित दुकानदारों को जगह आवंटित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें