फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को सात वर्ष की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोर्ट ने नाबालिग लड़की के साथ अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए ग्राम रेडी ताजपुर थाना बेहट निवासी राजू को सात वर्ष के कारावास व 40 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता मेघराज सैनी ने बताया कि 26 जून 2014 को थाना सरसावा के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की को पड़ोस में रहने वाली खुर्शीदा किसी काम के बहाने अपने घर पर बुला कर ले गई। वहां पर पहले से मौजूद राजू, अनीस और जाकिर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में राजू उसका अपहरण कर अपने साथ ले गया। 20 सितंबर 2014 को किशोरी राजू के चुंगल से निकलकर वापस अपने घर पहुंची। पीड़िता के परिवार वाले उसे थाने ले गए, लेकिन पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की तो 22 सितंबर 2014 को एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। जिसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ। सहायक शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि पुलिस ने विवेचना के उपरांत राजू के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और 3/4पोक्सो अधिनियम में आरोप पत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई के उपरांत साक्ष्य और गवाहों के आधार पर दोषी पाते हुए अपर सत्र न्यायाधीश विशेष पोक्सो कोर्ट कल्पना पांडे ने राजू को सात साल की सजा व 40 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अन्य तीनों आरोपियों की पत्रावली प्रथक चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें