सहारनपुर। नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक से के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए सात दुकानों से जुर्माना वसूला। नगरायुक्त के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारियों ने प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में कम्बोह का पुल और कुतुबशेर क्षेत्र की 20 दुकानों का निरीक्षण किया।
सात दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद करते हुए उन पर 7,500 रुपये का जुर्माना लगाया। छह किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक भी बरामद की गई। निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टि सरकार द्वारा प्रतिबंधित कर देने की जानकारी दी। कार्रवाई के दौरान सफाई निरीक्षक प्रकाश चंद, आशीष कुमार, प्रवर्तन दल के प्यार सिंह, हेमराज, शिव कुमार, रणदीप, नवाबुद्दीन और प्रदीप आदि शामिल रहे।