सहारनपुर। जनपद में कोरोना से सात लोगों की मौत हो गई। अभी तक हुई मौतों का आंकड़ा 346 पर पहुंच चुका है। मंगलवार को जिले में 502 नए संक्रमित मिले। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 27482 हो गई है। मंगलवार को 1121 मरीज ठीक भी हुए। इनके बाद जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या 6915 रह गई है।
24 घंटे में राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में सात लोगों की मौत हुई है। उधर, मंगलवार को मिले संक्रमितों में गंगोह और महेशपुर के 14-14, नवीन नगर और सरकड़ी के नौ-नौ, नकुड़, सीएचसी और पीएचसी के आठ-आठ, आवास विकास, एनएनटी, हिम्मतनगर, रामपुर मनिहारान के सात-सात, जाफर नवाज, रेलवे स्टाफ, नागल, हकीकतनगर, मेहरवानी और पटेल नगर के पांच-पांच, होजखेड़ी, जिला अस्पताल परिसर, काशीपुर, डीएम आवास रोड, पंजाबी कॉलोनी, सुभाष नगर, शिव विहार के चार-चार तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर, रामखेड़ी, साढौली भूर, रणखंडी, मीरकोट, ब्रिजेश नगर, नुमाइश कैंप, बाजोरिया रोड, माधोनगर, नवीन नगर, साढौली कदीम, हसनपुर, जनकपुरी, जनकनगर, गिल कॉलोनी के तीन-तीन लोग शामिल हैं। इनके अलावा गुरु तेग बहादुर, बादशाहपुर, वर्धमान कॉलोनी, जनता रोड, कृष्ण कुंज, खलासी लाइन, पंजाबी बाग, सलेमपुर, इस्लामनगर, अंबेहटा, पैरामाउंट कॉलोनी, दंघेड़ा, घयाना, शास्त्रीनगर आदि जगहों के दो-दो मरीज शामिल हैं।
दोगुनी संख्या में ठीक हुए मरीज
मंगलवार को 502 नए संक्रमित मिले। अच्छी बात यह रही कि ठीक होने वालों की संख्या 1121 रही। यानी संक्रमित आने वालों से दोगुनी संख्या ठीक होने वालों की रही। बीते दो दिन से सहारनपुर में संक्रमित आने वालों की संख्या से अधिक ठीक होने वाले मरीज हैं, जो अच्छे संकेत हैं।