कोरोना से मौतों का आंकड़ा 271 हुआ, कुल संक्रमित 20471 हुए, 5105 एक्टिव मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर, 04 मई। जिला महिला अस्पताल की महिला चिकित्साधिकारी सहित सात लोगों की कोरोना से मौत हुई। इनके साथ ही जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या 271 हो गई है। मंगलवार को 499 लोग कोरोना संक्रमित मिले, जिनके बाद संक्रमित मिलने वालों की आंकड़ा 20471 पर पहुंच गया है। उधर, मंगलवार को 248 मरीज ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में जनपद में 5105 एक्टिव मरीज हैं।
सोमवार की शाम चार बजे से मंगलवार की शाम चार बजे तक कुल सात मौत कोरोना से हुई। इनमें छह राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुई हैं, जबकि एक मौत दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में हुई है। कोरोना से मरने वालों में जिला महिला अस्पताल की चिकित्साधिकारी डॉ. स्वाति सिंह भी शामिल हैं, जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तब से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मगर चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। मंगलवार को संक्रमित आए लोगों में गंगोह के 13, छछरौली, नवीन नगर, हकीकतनगर और नौरंगपुर के आठ-आठ, राजकीय मेडिकल कॉलेज और ऑफिसर कॉलोनी के सात-सात, बाल गृह वाटिका, पीएचसी मुजफ्फराबाद, माधोनगर, पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी, हिम्मतनगर के छह-छह, पीटीएस के पांच, पुलिस लाइन, रेलवे कॉलोनी, हसनपुर भलस्वा, परागपुर, थाना देवबंद, चर्च कम्पाउंड, सम्राट विक्रम कॉलोनी, राम विहार के चार-चार, माजरी, न्यू आवास विकास, राजविहार, शारदानगर, गिल कॉलोनी, बेेरीबाग, हकीकतनगर, रेलवे रोड, पठानपुरा, खलासी लाइन, लेबर कॉलोनी, पेपर मिल रोड के तीन-तीन तथा सूभरी, भलस्वा इसापुर, मानकमऊ, भगवती कॉलोनी, गोविंद विहार, ब्रिजेश नगर, पुष्पांजलि विहार, हनुमान नगर, नुमाइश कैंप, प्रताप नगर, बेरीबाग, मिशन कम्पाउंड, पवन विहार, नेहरू मार्केट, जिला अस्पताल, जवाहर पार्क,नन्हेड़ा गुर्जर, एनएनटी, आदर्श नगर, विकासनगर मेहरी, जिला जेल के दो-दो लोग शामिल हैं।