फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5000 मीटर की दौड़ में सेठी प्रथम

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो\ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद में तलहेड़ी बुजुर्ग के आदर्श इंटर कॉलेज में पिछले कई दिनों से चल रही खेल प्रतियोगिताओं का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


आदर्श इंटर कॉलेज के शिक्षक रविंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि कबड्डी, वॉलीबाल, रस्सा खींच व खो-खो के अलावा विद्यार्थियों ने 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर व 5000 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। फाइनल पांच हजार मीटर की दौड़ में सेठी कुमार प्रथम, शुभम कुमार द्वितीय, विशाल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि, वॉलीबाल और कबड्डी में ब्लाक डी टीम ने बाजी मारी।

इस अवसर पर कॉलेज संस्थापक शीशपाल सिंह ने विद्यार्थियों को खेल की महत्ता बताई और खेल की नियमित तैयारी करने पर बल दिया। इस मौके पर वंशित चौधरी, नितिन कुमार, अभिषेक, आकाश, आशीष कुमार, विकास कुमार, भोपाल सिंह, अमित सैनी, अजय कुमार, अवधेश कुमार और राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, सिद्धार्थ महाविद्यालय आखलौर खेड़ी में सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व एसडीओ श्यामलाल व रामशरण ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। संस्था के चेयरमैन महक सिंह व प्राचार्य डा. केपी सिंह ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कोर्स में सभी संस्थागत छात्रों के लिए खेलकूद    व शारीरिक शिक्षा के रूप में 100 अंकों का एक क्लाईफाइंग कोर्स   है। जिसमें बच्चों को पास होना जरूरी होता है। 

प्रतियोगिता के पहले दिन छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में शिवानी, मीना, नदीम, अंकुर व विशाल प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ आदि स्थानों पर रहे। खो-खो में टीम-ए व टीम बी ने हिस्सा लिया। जिसमें टीम बी विजयी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें