सहारनपुर। विभिन्न संगठनों ने मंगलवार को भी जरूरतमंदों तक भोजन और राशन के पैकेट पहुंचाए।
मानव कल्याण ट्रस्ट से पन्ना लाल कश्यप, मुकेश तलवार, कमलेश शर्मा, आलोक शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा ने राशन के पैकेट वितरित किए। नगर निगम के वार्ड 38 में भाजपाइयों ने 125 किट राशन की किट बांटी। इस कार्य में महानगर महामंत्री किशोर शर्मा, पार्षद सरिता शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार कालड़ा, लेखपाल राकेश सैनी, संजीव विश्वकर्मा, संदीप शर्मा, अपूर्व, सागर शामिल रहे। राधा-स्वामी राधा-स्वामी सत्संग भवन के पिलखनी स्थित मेजर सेंटर 15 हजार भोजन के पैकेट बांटे गए। अतुल्य शिक्षा एवं सामाजिक विकास समिति संस्था से सचिव सरिता प्रधान, पार्षद प्रदीप उपाध्याय, अमित त्यागी, मुकेश ठाकुर, करन चौहान, अनिल उपाध्याय ने कई परिवारों को राशन के पैकेट सौंपे। एफबीडी ट्रस्ट से 45वें दिन भी अमित कुमार जैन, तरूण भोला, कुणाल सैनी, सन्नी भाटिया, सरदार राजू, पंकज पांचाल, पार्थ माहेश्वरी, कीर्ति भाटिया ने बड़ी संख्या में लोगों के भोजन की व्यवस्था की। वर्धमान कॉलोनी में डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व संचालित रसोई से भी भोजन के पैकेट बांटे गए।
पीएम केयर फंड में दी धनराशि
सहारनपुर। श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने पीएम केयर फंड में एक लाख एक हजार रुपये दिए। इसके लिए जिलाधिकारी को चेक सौंपा। इस दौरान अध्यक्ष आलोक गर्ग, महामंत्री हेमंत मित्तल, मुकेश गोयल, आलोक अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अनिल गुप्ता मौजूद रहे।