फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ करने पर 10 जूते की सजा और 50 हजार जुर्माना

Wed, 30 Mar 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर के नानौता में चार दिन पूर्व किशोरी से छेड़छाड़ मामले में हुई पंचायत में आरोपियों को 10 जूतों एवं 50 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई गई। छेड़छाड़ के आरोपियों को पंचायत में जूते मारने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई। 
विज्ञापन


नानौता क्षेत्र के ग्राम ठसका में चार दिन पूर्व निवासी दो किशोरियां को गांव के ही दो युवकों ने गन्ने के खेत में खींचकर छेड़छाड़ की थी। इसकी शिकायत पीड़ित किशोरियों की मां ने थाने पर दी गई थी लेेकिन कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित किशोरी अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ थाने पहुंची थी।

इसके बाद दोनों पक्षों में समझौते के लिए पंचायत के दौर शुरू हो गए थे। बताया जाता है कि इस मामले को लेकर नानौता निवासी एक नेता थाने दोनों पक्षों को अपने प्रतिष्ठान पर ले गए। जहां दोनों पक्षों में आपस में जमकर कहासुनी हुई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि दोनों पक्षों ने पंचायत में निर्णय लेते हुए छेड़छाड़ के दोनों आरोपियों को सजा के तौर पर दस-दस जूते मारे और मौके पर ही 50 हजार अर्थदंड भी वसूल किया गया। जहां ये पंचायत का फरमान नगर और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन


वहीं थाना पुलिस ने पंचायत में जूते मारने एवं अर्थदंड के मामले से अनभिज्ञता जताई है। थानाध्यक्ष अवनीश यादव ने कहा कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें