सहारनपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आईएमए भवन में कार्यक्रम हुआ। इसमें चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ चिकित्सकों को सम्मानित किया, साथ ही चिकित्सक परिवार के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर डॉ. अजय कुमार, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुधीर राठी, आईएमए अध्यक्ष डॉ. नरेश नाैसरान, सचिव डॉ. महेश चंद्रा व कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल ने किया। इस दौरान चिकित्सा विशेषज्ञों ने अपील की कि इलाज या जांच के लिए केवल प्रमाणित व डिग्रीधारी चिकित्सकों का चयन करें। अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई, पैथोलॉजी संबंधी जांच प्रमाणित रेडियोलॉजिस्ट या पैथोलॉजिस्ट से ही कराएं।
कार्यक्रम में 1987 बैच के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ऋतु जैन, डॉ. दीपक बंसल, डॉ. विवेक मराठा, डॉ. रेखा मराठा, डॉ. रोबी गुप्ता, डॉ. उपशम गोयल और डॉ. पूनम त्यागी को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीतू जैन, डॉ. साक्षी मलिक, डॉ. श्वेता अग्रवाल और डॉ. ननिता चंद्रा ने किया। इस मौके पर डॉ. कलीम अहमद, डॉ. सौम्या जैन, डॉ. अंकुर उपाध्याय, डॉ. अनुपम मलिक, डॉ. रविकांत निरंकारी, डॉ. रजनीश दहूजा, डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर आदि रहे।