फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पूर्व सभासद के परिजनों को सांत्वना देने पहुंची सांसद इकरा

Thu, 03 Jul 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। कैराना सांसद इकरा हसन ने पूर्व सभासद दिवंगत कुर्बान मलिक के आवास पर पहुंचकर परिजनों का ढांढस बंधाया है। नगर पंचायत सुल्तानपुर के पूर्व सभासद कुर्बान मलिक का 25 मई को ह्रदय गति रुकने के कारण देहांत हो गया था। सांसद इकरा ने कुर्बान मलिक की अचानक हुई मौत को बहुत दुखद बताया। उन्होंने कहा है कि कुर्बान एक अच्छे व्यक्तित्व के इंसान थे, उनके उनके परिवार के बेहद नज़दीकी थे। उन्होंने कहा है कि दुःख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं। इस अवसर पर चौधरी साजिद हसन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सलीम अख्तर, सभासद अहसान अहमद, संदीप सैनी, सैफ मलिक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें