फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डीएफसी रेलवे ट्रैक की फिटनेस जांच करेगी एसईजी समिति

Sun, 31 Dec 2023 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे की एसईजी समिति जनवरी के पहले सप्ताह में डीएफसी ट्रैक की फिटनेस जांच करेगी। देखा जाएगा कि ट्रैक पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मालगाड़ी दौड़ सकती है या नहीं। उसके बाद ही समिति ट्रैक पर मालगाड़ियों का संचालन करने के लिए हरी झंडी देगी।
विज्ञापन

मालगाड़ियों के अलग संचालन के लिए ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाया जा रहा है। अभी मालगाड़ी यात्री ट्रेनों के ट्रैक पर ही दौड़ रही है। इससे यात्री ट्रेनें घंटों लेट होती है। रेलवे की सीनियर एडमिनिस्टेट ग्रेड समिति जनवरी के पहले सप्ताह में खुर्जा से खतौली तक डीएफसी रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करेंगी और फिटनेस परखेगी। इस समिति में तीन सीनियर इंजीनियर शामिल हैं। खुर्जा से खतौली की दूरी लगभग 138 किलोमीटर है। फिटनेस में ट्रैक पास हुआ तो रेलवे ट्रैक पर माल बुकिंग शुरू कर देगा। खतौली से पिलखनी तक रेलवे ट्रैक पर अभी कुछ बाकी है, जो फरवरी अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। काम पूरा होने के बाद मार्च में एसईजी समिति ट्रैक का निरीक्षण करेगी। एलएंडटी के प्रोजेक्ट हेड रमन चौधरी ने बताया कि रेलवे की एसईजी समिति जनवरी के पहले सप्ताह में खुर्जा से खतौली तक ट्रैक की फिटनेस जांच करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें