सहारनपुर में प्राचीन श्री रामलीला कमेटी की ओर से मंचित होने वाली रामलीला का विधि विधान से पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन एसपी देहात जगदीश शर्मा ने किया।
दोपहर के समय श्री रामलीला भवन से महाराज लंकेश की भव्य सवारी निकाली गई। इसमें लंकेश ने व्यापारियों पर भारी भरकम टैक्स लगाए। बेहट बस स्टैंड के निकट रामलीला ग्राउंड में पंडित लोकेश दीक्षित ने पूजा अर्चना कराई।
शहर में महाराज लंकेश की भव्य सवारी निकाली गई। महाराजा लंकेश हाथी पर विराजमान थे। लंकेश की सवारी रामलीला भवन से चलकर मोरगंज, चौक फव्वारा, नया बाजार, सर्राफा बाजार से होती हुई हलवाई हट्टा दीनानाथ बाजार पहुंची।
जहां पर काल लीला का मंचन किया गया। इसमें काल ऊपर से कूदता है। जिसे रावण युद्ध करके अपने वश में करके बंदी बनाकर कारावास में डालते हुए अपने साथ ले जाता है।
महाराजा लंकेश के संवाद सुनने के लिए पूरे मार्ग खचाखच भरा था। काल लीला में रावण की भूमिका विनय जिंदल, मंत्री मनोज पंडित, मुंशी सुधीर शर्मा और काल की भूमिका राजू ने निभाई।
कार्यक्रम में प्रधान रजनीश गुप्ता, मंत्री माईदयाल मित्तल, अमित गुप्ता, अमित सिंघल, प्रवीण सेठ, नीरज गर्ग, दीपक अग्रवाल, हितेष गर्ग, ऋषिपाल गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, सचिन गोयल, सचिन गुप्ता, अनिल गर्ग, लक्ष्य कांबोज, सुधीर शर्मा, अक्षय कुमार, पिंटू सिंह आदि रहे।
भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा रेलवे टीटू कॉलोनी के तत्वावधान में हवन यज्ञ के साथ रामलीला का शुभारंभ किया गया। नगर विधायक राजीव गुंबर ने शुभारंभ किया। अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, महामंत्री जसबीर मोंघा, सुरेंद मोंघा संरक्षक महेंद कंसल, अशोक छाबड़ा, प्रमोद धीमान, कमल मखीजा, राहुल त्यागी, शिवकुमार, संजय मल्होत्रा, हरिमोहन सेठी, संदीप भट्ट रहे।