फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्गों में संघर्ष के बाद सख्त रही सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट रोड स्थित मूंगागढ में दो समुदाय में हुऐ पथराव के बाद दोनो पक्षो से वार्ता करते ड? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित मूंगागढ़ और हुसैन बस्ती के अलग-अलग समुदाय के लोगों में मामूली बात को लेकर हुए पथराव, बवाल के मामले में पुलिस ने दोनों समुदायों के 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रात में हुए पथराव में दोनों समुदायों के आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार रात लगभग साढ़े 11 बजे मंडी कोतवाली क्षेत्र के बेहट रोड स्थित मूंगागढ़ और हुसैन बस्ती के लोगों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मामूली विवाद में मारपीट का रूप लिया तो दोनों समुदाय के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे और फिर पथराव शुरू हो गया। पथराव होते ही भगदड़ मच गई। पत्थर लगने से दोनों समुदायों के छह लोग घायल हो गए। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि मंडी कोतवाली के उप निरीक्षक रास सनेही की ओर से मुस्लिम समुदाय के एवं वाल्मीकि समुदाय के 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिन्हें चिह्नित किया जा रहा है। कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है। हालांकि अभी तक न तो किसी को गिरफ्तार किया गया है और न ही किसी को हिरासत में लिया गया है।
चाऊमीन की ठेली पर हुआ था झगड़ा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बेहट बस अड्डे के नजदीक मूंगागढ़ इलाके के सामने चाऊमीन के एक ठेली से विवाद की शुरुआत हुई। विवाद में आसपास के ठेली, रेहड़ी वाले एवं वहां से गुजर रहे लोग भी शामिल हो गए। जिससे विवाद दो व्यक्तियों से दो वर्गों का हो गया। वहां से किसी तरह मामला खत्म हुआ तो दोनों मोहल्ले के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

ड्रोन से की गई निगरानी
मंडी कोतवाली के मूंगागढ़ एवं हुसैन बस्ती में रात भर पुलिस तैनात रही, बुधवार को भी पूरे दिन दोनों बस्तियों में पुलिस की तैनाती रही। इसके अलावा दोनों बस्तियों के ऊपर ड्रोन कैमरे से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गई। दिन भर दोनों मोहल्लों के ऊपर ड्रोन उड़ते रहे। इसके अलावा मिश्रित आबादी एवं संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।
डीएम कार्यालय पहुंचे दोनों पक्ष
बुधवार को दोनों समुदाय के लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने जिलाधिकारी को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। दोनों पक्षों ने इस मामले को किसी प्रकार का तूल न दिए जाने का भरोसा दिलाया। डीएम ने मामले की सही जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

सहारनपुर के बेहट रोड स्थित मूंगागढ में दो समुदाय में हुआ पथराव के बाद घरो के बाहर पडे पथर- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के बेहट रोड स्थित मूंगागढ में दो समुदाय में हुआ पथराव के बाद घरो के बाहर पडे पथर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें