फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से सफाईकर्मी की मौत, 15 लोग संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से सफाईकर्मी की मौत, 15 लोग संक्रमित मिले
विज्ञापन

सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के सफाईकर्मी की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही जनपद में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 111 पर पहुंच गया है। उधर, बुधवार को 15 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
सफाईकर्मी को 16 अक्तूबर को बुखार हुआ था। 18 अक्तूबर को उनकी कोरोना जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से लगातार उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, बुधवार को 15 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें थाना रामपुर मनिहारान और थाना कुतुबशेर का एक-एक सिपाही, जिला जेल के दो बंदी शामिल हैं। इनके अलावा गांव सौराना, शिवविहार, मिशन कम्पाउंड, पुराना आवास विकास, मोहल्ला छिपियान, कमेला कॉलोनी, आभा, पैरामाउंट कॉलोनी, पटेल नगर और नवादा आदि जगहों पर एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 7817 पहुंच गई है। उधर, बुधवार को 35 लोग ठीक भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 लाख मुआवजे की मांग
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय एवं राज्य सफाई कर्मचारी संघ ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है। प्रदेश सचिव प्रीतम चंद प्रेमी ने बताया कि मृतक ठेके पर कर्मचारी था। 18 अक्तूबर को कोरोना जांच कराने के बाद भी वह ड्यूटी करता रहा। उनके परिवार में कमाने वाला कोई व्यक्ति नहीं रहा है। ऐसे में सरकार को एक आश्रित को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें