सहारनपुर। मालदीव में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से एक लाख की ठगी हुई है। एसएसपी के आदेश पर थाना कुतुबशेर पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एकता कॉलोनी निवासी मोहम्मद दानिश ने तहरीर देकर बताया कि फल बिक्री का कारोबार है। वर्ष 2023 में दानिश, बबलू और फाजिल खां से हुई थी। आरोप है कि विपक्षी दानिश ने कई लोगों की वहां नौकरी लगवाने का झांसा दिया। वह एक बेकरी में 30 हजार रुपये महीने की नौकरी दिला सकता है। विपक्षी कई बार पीड़ित के घर पहुंचे। वहां पीड़ित के माता-पिता को भरोसे में लेते हुए 25 हजार रुपये देकर पासपोर्ट आदि की प्रक्रिया बताई। 25 हजार रुपये बैंक में ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद 80 हजार रुपये और मांगे गए। पीड़ित ने 27 दिसंबर 2023 को ट्रांसफर कर दिए। पांच मार्च 2024 की तारीख वाला फर्जी हवाई टिकट भेजा। यात्रा से तीन दिन पहले ही विपक्षी ने फोन कर बताया कि टिकट रद्द हो गया है। टिकट की जांच कराने पर फर्जी निकला। पुलिस ने दानिश, बबलू और फाजिल खां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।