फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी ने चार रनों से जीता मैच

विज्ञापन
भूतेश्वर मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूनामेंट में विजेता टीम ट्राफी के साथ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट मैच के फाइनल में एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी ने चार रनों से जीत हासिल की। मैन ऑफ दी मैच मो. अमान और मैन ऑफ दी सीरीज दीपक राणा को चुना गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भूतेश्वर मैदान पर एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी और केल्विन क्रिकेट एकेडमी के बीच फाइनल मैच खेला गया। एसबीबीए ने टास जीतकर निर्धारित 25 ओवर में छह विकेट गंवाकर 237 रन बनाए। बल्लेबाजी में मो. अमान ने नाबाद 75 रन और दीपक ने 61 रन बनाए। दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए केल्विन क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 25 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 233 रन बनाए। मोहित ने सर्वाधिक 110 रन बनाए। माणिक ने दो और अमान एवं दीपक ने एक-एक विकेट लिए। इस दौरान लतीफुर्रहमान, साजिद, उमर, राजीव गोयल, कवंलजीत सिंह, रंधीर कपूर, सचिन, भूपेंद्र कच्छल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें