सहारनपुर में कोर्ट रोड स्थित सोफिया मार्केट में चल रहे छह दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग शिविर का रविवार को समापन कर दिया गया। अंत में प्रशिक्षक दीपक खुराना के नेतृत्व में घर-घर जाकर लोगों से पानी बचाने की अपील की गई।
विज्ञापन
खुराना ने लोगों को बताया कि लगातार गिरता भूजल का स्तर खतरे का संकेत है। यदि हमने अब भी पानी बचाने के लिए कदम नहीं उठाए तो वह दिन दूर नहीं, जब पीने के पानी के लिए हमे तरसना होगा।
उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है ये बातें हम सभी को समझनी होगी तभी जल बच पाएगा। इस दौरान अनु लूथरा, नीतिश कपूर, प्रवीन राठौर, सुनील, भूमिका, गौरव, तन्नो, विश्रुति, अमन आदि थे।