फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 6936 वोट लेकर सत्य कुमार ने दर्ज कराई थी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर हो रहे उप चुनाव ने गति पकड़ ली है। जनपद में जिला पंचायत के वार्ड-25 और ग्राम पाडली रसूलपुर में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मतदान होना है। जिला पंचायत के वार्ड-25 में सत्य कुमार ने 6936 वोट लेकर जीत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में हुई जिला पंचायत के चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड-25 में सत्य कुमार ने जीत हासिल की थी। उनके स्वर्गवास के बाद इस सीट पर उप चुनाव हो रहा है। तब इस वार्ड में 36766 वोट थे, इनमें से 29987 वोट पड़े थे। उस समय जिला पंचायत सदस्य का चुनाव में 13 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे थे। इस चुनाव में सत्य कुमार ने 6936 वोट लेकर जीत हासिल की थी। उन्हें कुल पड़े वोटों में से 18.87 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे। उनके सभी 12 प्रतिद्वंद्वी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके थे।
-
चुनावी सरगर्मी हुई तेज
नाम वापसी के बाद जनपद में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में सरगर्मी बढ़ गई है। प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए नुक्कड़ सभाओं के साथ ही घर-घर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। जिला पंचायत वार्ड-25 में चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें अंकित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार और श्यामलता शामिल हैं। अब इस वार्ड में मतदाताओं की संख्या 36786 हो गई है। ग्राम पापड़ेकी रसूलपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए इरफान और खुशनूद आमने सामने हैं, इसमें 1471 मतदाता प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। इसी ग्राम सभा में ग्राम प्रधान पद के लिए रमेशो, रवि सैनी, लुकमान और साबिर अली के बीच मुकाबला रहेगा। प्रधान पद के लिए 2706 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

-
वर्जन
त्रिस्तरीय उप चुनाव में जनपद में तीन पदों के लिए मतदान होगा। इनमें जिला पंचायत के वार्ड-25, ग्राम पापड़ेकी रसूलपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान का पद शामिल हैं। मतदान 19 फरवरी और मतगणना 21 फरवरी को होगी।- मनोज कुमार सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें