छुटमलपुर/नागल (सहारनपुर)। डैलमोंड इंटरनेशनल स्कूल में सीनियर छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह आशीषोत्सव का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने उज्ज्वल भविष्य के लिए छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया।
समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य अंशुल सिंघल, सचिव सचिन खुराना और निदेशक रंजन गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद कक्षा 12 के बच्चों को उनके कालेज में बिताए गए दिनों की याद दिलाने के लिए बनाई गई डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। नृत्य और लघु नाटिका से छात्र-छात्राओं ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान सार्थक बंसल मिस्टर एवं सिमरन राणा मिस डैलमोंड, हीरा मिस्टर और आस्था मिस जीनियस, अर्पित धीमान मिस्टर और इल्मा मिस वर्सेटाइल, मनीष गांधी मिस्टर हैंडसम और सिलौनी पुंडीर मिस चार्मिंग चुने गए। छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर विदा किया गया।
नागल के नेशनल मॉडल इंटर कॉलेज में जूनियर ने सीनियर छात्र छात्राओं को समारोह आयोजित कर विदाई दी। शुभारंभ अनिल शर्मा ने फीता काटकर व कालेज प्रधानाचार्य बृजेश त्यागी, मंजू त्यागी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यतेंद्र कुमार, प्रदीप मेहरा, संजय भट्टी, मनीषा अरोड़ा, विनय कुमार, रितिक, सबा, प्रीति, नेहा आदि रहे। नव शांति निकेतन इंटर कॉलेज में भी फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं नें लघु नाटिका व चुटकुलों के माध्यम से लोगों को गुदगुदाया। देवेंद्र वत्स, जगपाल दत्त, विजेंद्र दीक्षित, देवेंद्र धवलहार, विश्वबंधु शर्मा, टीकाराम, सुरेंद्र सिंह रहे।
छुटमलपुर के डैलमोंड इंटरनेशनल में आशीषोत्सव में मिस एवं मिस्टर चुने गए छात्र-छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR